Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: दिल्ली में आज SYL को लेकर CM खट्टर और भगवंत मान करेंगे अहम बैठक, जल मंत्री भी होंगे मौजूद

January 4, 2023

Breaking: दिल्ली में आज SYL को लेकर CM खट्टर और भगवंत मान करेंगे अहम बैठक, जल मंत्री भी होंगे मौजूद

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री एसवाईएल के मुद्दे पर आज दिल्ली में बातचीत करेंगे। बैठक में एसवाईएल पर परस्पर सहमति बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। 19 जनवरी को इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस सुनवाई से पहले केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी तरफ से रिपोर्ट दाखिल करनी है।

बता दें एसवाईएल के मुद्दे पर मनोहरलाल और भगवंत मान के बीच एक बार फिर आज बातचीत होगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की मौजूदगी में दिल्ली में ये बैठक होगी। बैठक में एसवाईएल पर परस्पर सहमति बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। एसवाईएल को लेकर दोनों राज्यों के बीच सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठकर मसला सुलझाने को कहा था, इसके बाद पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री बीच बीते साल 14 अक्तूबर को एक बैठक हुई थी, लेकिन इस बैठक में भी कोई हल नहीं निकल पाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें