Employees Gear Up for Mega Rally : मोगा। 10 अक्टूबर को संगरूर में होने वाली कर्मचारी-पेंशनर महा रैली को लेकर डीटीएफ मोगा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों को रैली में शामिल करने का फैसला लिया गया।
बैठक में जिले से बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की रैली में शमूलियत करवाने का फैसला लिया गया। कार्यकारी जिला सचिव सुखविंदर सिंह घोलियां और जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह झोरड़ा ने बताया कि बैठक के दौरान पंजाब सरकार की कर्मचारी एवं पेंशनर मांगों के प्रति अपनाई जा रही नीति को लेकर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कई जायज मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार द्वारा इन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही।
जिला संयुक्त सचिव अमनदीप माछीके और जिला वित्त सचिव गुरशरण सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, डीए की लंबित किस्तें जारी करना, पेंशनरों की त्रुटियां दूर कर 2.59 का गुणांक लागू करना, 17 जुलाई 2020 के पत्र को रद्द करना, 15 जनवरी 2015 के नोटिफिकेशन को रद्द करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना तथा बंद किए गए 37 प्रकार के भत्ते बहाल करना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अपने चुनावी घोषणापत्र के अनुसार पूरा करे। नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किए जाने के कारण कर्मचारियों और पेंशनरों में रोष है।
डीटीएफ नेताओं ने कहा कि 10 अक्टूबर को पंजाब भर से कर्मचारी संगरूर में एकत्र होकर महा रैली करेंगे और अपनी मांगों को सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मोगा जिले से भी बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रैली में पहुंचेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय पाल शर्मा, अमरदीप सिंह बुट्टर, जगजीत सिंह रणियां, नवदीप सिंह धूड़कोट सहित जिला कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। Attractive short heading
मेष: दिन शुभ रहेगा...