Site icon Dainik Savera Times

BREAKING: सोनीपत में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे CM मनोहर लाल, लोगों की समस्याओं का करेंगे समाधान

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सोनीपत दौरे पर हैं। CM जन संवाद कार्यक्रम में पहुँच चुके हैं। जन संवाद कार्यक्रम में खुला दरबार लगा है और मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्या सुन रहे हैं। बता दें मौके पर ही लोगों की समस्यायों का समाधान किया जा रहा है। जनसंवाद में 240 से ज्यादा शिकायतें हुई दर्ज हुई हैं। लोगअधिकारियों की कार्यशैली से असंतुष्ट है। पंजीकृत शिकायतों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।

इसके साथ ही आपको बता दें मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल 11 बजे चिरायु कार्ड वितरित करेंगे। प्रदेश के शहरी इलाके और 1600 ग्राम पंचायतों में कार्ड वितरित किए जाएंगे। चिरायु हरियाणा योजना आयुष्मान भारत योजना के विस्तार के रूप में हरियाणा में लागू की गई है। करीब 28 लाख परिवार हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत कवर हो रहे हैं।

 

Exit mobile version