Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking : हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का दावा, हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार

December 6, 2022

Breaking : हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का दावा, हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार

हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की नियुक्ति पर हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेसी विधायक गीता भुक्कल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि शक्ति सिंह गोहिल के प्रभारी बनने पर बधाई। हो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता है गोहिल, उनके प्रभारी बनने से कांग्रेस को ओर भी मजबूती मिलेगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दोपहर 12 बजे कांग्रेस की बैठक की जाएगी। इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लगाई ड्यूटियां लगाई जाएंगी। दोपहर 4 बजे नेता विपक्ष की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक होगी।

गीता भुक्कल ने आगे कहा शीतकालीन सत्र में बहुत से मुद्दे है जिन्हें सदन में उठाया जाएगा। किसानों को खाद व यूरिया की दिक्कतें , जलभराव के चलते खराब हुई फसलों का मुद्दा , डॉक्टरों समेत कमर्चारी धरने पर है। विधायक दल की बैठक में एजेंडे तय होंगे। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ सत्र में जाएगी। एग्जिट पोल के नतीजों पर गीता भुक्कल ने कहा कि लोग महंगाई , बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों से नाराज है। लोगो के अंदर नाराजगी है हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। गुजरात मे भी कांग्रेस की बड़ी जीत दर्ज होगी।

विधायकों के लिए 1 दिवसीय ट्रेनिग सेशन पर कहा कि सरकार के 2 साल रह गए है। सीएम जिनके पास वित्त मंत्रालय भी है बार – बार बजट को लेकर स्टेक होल्डर से बैठक करके बजट पेश करते हैं। बेरोजगारी भत्ता भी नही मिलते , रोजगार नही मिल रहा , सड़को की हालत बद्दतर है , प्रोर्टल पर पोर्टल बन रहे है जबकि पोर्टल हैक हो रहे हैं। सुझाव लेना अच्छा है मगर उनकी बजट में झलक भी नजर भी आनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें