Site icon Dainik Savera Times

Breaking: जींद में AAP ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन, खेल मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग की

जींद में आम आदमी पार्टी ने थाली बजाकर सड़को पर प्रदर्शन किया। वह थाली बजाकर खेल मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आप ने संदीप सिंह का लाई डिटेक्टर टेस्ट और नारको टेस्ट की मांग उठाई है। उनका कहना है किआठ घंटे तक एसआईटी ने संदीप सिंह से पूछताछ की बजाय महिला से पूछताछ करके उसपर दबाव बनाया जा रहा है। एसआईटी मंत्री के इशारे पर काम कर रही है। मंत्री को जल्द उसके पद से बर्खास्त किया जाए। मामले की निष्पक्ष जांच होने तक मंत्री को पद से हटाया जाए। थाली बजाकर सरकार को जगाने का आप का प्रयास लगातार जारी है। आप नेत्री महिला सलाहकार रजनीश जैन ने कहा के महिलाए कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी जब एक मंत्री ही महिलाओ से छेड़छाड़ करेगा।

Exit mobile version