Site icon Dainik Savera Times

Breaking: इंडियन नेशनल लोकदल ने की हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग

महिला कोच से छेडछाड़ करने के आरोपी मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ करवाई करने की मांग लगातार तेज हो रही है। इसी को लेकर आज इंडियन नेशनल लोकदल की महिला इकाई ने राज्यपाल से मुलाकात की और मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ करवाई की मांग की। इनेलो महिला इकाई ने मांग की है कि संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया और तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इंडियन नेशनल लोकदल ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी मंत्री को 15 दिन में गिरफ्तार नही किया गया तो इनेलो सड़कों पर उतरेगी और प्रदेश भर में खेल विभागों के आगे धरने प्रदर्शन करेगी। इंडियन नेशनल लोकदल की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने महिला खिलाड़ियों को लेकर चिंता जताई।

 

Exit mobile version