Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: करनाल में बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया पुलिसकर्मियों पर हमला, एक की हालत गंभीर

January 3, 2023

Breaking: करनाल में बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया पुलिसकर्मियों पर हमला, एक की हालत गंभीर

हरियाणा में गुंडागर्दी काफी बढ़ चुकी है। करनाल में बदमाशों ने तीन पुलिसकर्मियों पर तेज धार हथियारोंऔर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास के अलावा कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दें मामला रविवार देर रात का बताया जा रहा है। करनाल के ITI चौक पर चार बदमाश गंडासी और डंडे लेकर घूम रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी जैसे ही गाड़ी से उतरे बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया, हमले में ESI जसपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बदमाश रात में कोहरेका फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए और एक ITI संस्थान में घुस गए। जिसके बाद मौके पर और पुलिसकर्मियों को बुलाया गया और रातभर उन आरोपियों की तलाश (Searching) की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें