Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL Suspended : खेल प्रेमियों की लिये बड़ी खबर, IPL 2025 को किया गया स्थगित

May 9, 2025

IPL Suspended : खेल प्रेमियों की लिये बड़ी खबर, IPL 2025 को किया गया स्थगित

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में ही रद्द होने के बाद से मौजूदा आईपीएल के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे।

 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने लीग के निलंबन की पुष्टि करते हुए पीटीआई से कहा, ‘‘यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चलता रहे।’’ लीग का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें