
यमुनानगर के लक्ष्मी गार्डन स्थित गैंगस्टर काला राणा के घर पर एनआईए ने दस्तक दी जिस समय एनआईए ने गैंगस्टर काला राणा के घर पर पहुंची तो उस समय काला राणा की मां और बहन मौजूद थी जिन्होंने पुलिस को घर के बाहर प्रोप्टी अटैच का बोर्ड लगाने से मना कर दिया इस बीच एनआईए और पुलिस के साथ भी दोनो की बहस भी हुई लेकिन बाद में पुलिस की मौजूदगी में ही एनआईए ने मिस्त्री को बुलाकर घर के बाहर सीमेंट से बोर्ड को लगा दिया तो वही घर के गेट पर भी पोस्टर चिपका कर प्रोप्टी को अटैच कर दिया काला राणा की मां का कहना था।
वह घर उसके नाम पर है और 2007 से उन्होंने इस घर केा खरीदा था लेकिन एनआईए द्वारा प्रोप्टी अटैच करने राजनीति है हालाकि उन्होंने कैमरे पर तो कुछ नही कहा लेकिन बोर्ड लगाने का विरोध जरूर किया फिल्हाल विरोध के बाद एनआईए गैंगस्टर काला राणा की सम्मपति को अटैच करने के बाद वापिस दिल्ली को रवाना हो गई बता दे कि काला राणा इन दिनों तिहाड जेल में बंद है और उसके पिता को भी एनआईए ने गिरफतार किया था जबकि काला राणा का भाई सुर्या प्रताप भी जेल में बंद है और घर पर मां काफी दिनों से अकेली थी और एक दिन पहले ही काला राणा की बहन भी अपनी मां के पास आई थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...