Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: यमुनानगर में शरारती तत्वों ने तोड़ी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति, गुस्साए समाज के लोगों ने धरना कर किया हंगामा

February 18, 2023

Breaking: यमुनानगर में शरारती तत्वों ने तोड़ी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति, गुस्साए समाज के लोगों ने धरना कर किया हंगामा

यमुनानगर का नाहरपुर में एक फिर से डा भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद हो गया दराअस्ल दलित समाज के लोगो द्वारा गांव में ही पंचायती जमीन पर डा भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को स्थापित कर दिया था तब गांव में विवाद हुआ और पुलिस ने इस मामले में कुछ युवको पर मामला भी दर्ज कर दिया था हालाकि वह अभी विचाराधीन है लेकिन देर रात फिर से किसी शरारती तत्व ने मूर्ति को खंडित कर दिया सुबह जब दलित समाज के लोगो ने इसे देखा तो फिर से समाज के लेागो का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया ऐसे में मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुँच गया और मामले को शांत करने में जुट गए ऐसे में प्रशासन ने ग्रामिणों को आश्वासन भी दिलाया कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ उचित कार्रावाई की जाएगी पर साथ ही दलित समाज के लोगो ने यह भी कह दिया कि पहले जो ऐसे मामले में पुलिस ने दलित समाज के लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया था उसे भी खत्म किया जाए जिस पर प्रशासन ने दलित समाज के नेताओं को सोमवार को अपने कार्यालय में बुलया है।

दलित सामज के लोगो ने खंडित हुई मूर्ति को लेकर प्रशासन को इस जमीन की चार दीवारी करवाने का भी दवाब दिया हालाकि जिला परिषद के वाइस चेयरमैन ने इस बात का आश्वासन भी दिया है। कि जल्द ही चार दीवारी बनाई जाएगी लेकिन साथ ही दलित समाज के लोगो का कहना था। इस जमीन पर लाइट भी लगनी चाहिए औरसीसी कैमरे भी ताकि कोई दुबारा ऐसी घटना को अंजाम न दे सके फिल्हाल दलित समाज के लोगो को पुलिस प्रशासन ने समझाने के मामले को शांत कर मौके पर पुलिस को भी तैनात कर दिया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें