Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में हुए शामिल

April 1, 2024

पटियाला से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में हुए शामिल

पटियाला। पंजाब के पटियाला से आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गये। धर्मवीर के पटियाला सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। गांधी ने 2014 में आप के उम्मीदवार के रूप में परनीत कौर को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था। बाद में, पेशे से चिकित्सक गांधी ने 2016 में आप छोड़ कर अपना खुद का दल ‘नवां पंजाब पार्टी’ बनाया। उन्होंने सोमवार को इस दल का कांग्रेस में विलय कर दिया।

पार्टी नेता पवन खेड़ा और पंजाब के प्रभारी देवेन्द्र यादव, कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह, राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने गांधी का पार्टी में स्वागत किया। बाजवा ने कहा कि उनके शामिल होने से कांग्रेस मजबूत होगी । वडिंग ने कहा कि ऐसे पेशेवरों का पार्टी में शामिल होना एक अच्छा संकेत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें