Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल… जानें हादसे की वजह

June 29, 2025

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल… जानें हादसे की वजह

नेशनल डेस्क : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़ मचने की वजह से 3 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। पुरी में हुई इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ और देवी सुभद्रा को रविवार को पारंपरिक पहंडी जुलूस में गुंडिचा मंदिर के गर्भगृह में ले जाया जा रहा था। श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने अचानक श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।

लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और एक-दूसरे को नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 4 से 5 बजे के बीच में हुआ। पुलिस के अनुसार गुंडिचा मंदिर के पास सराधाबली में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी हुई थी। सभी श्रद्धालु रथ की रस्सी और भगवान की प्रतिमा को छूना चाह रहे थे। अचानक भगदड़ मच गई।

कई लोगों को करवाना पड़ा दाखिल

बताया जा रहा है कि शनिवार को भी रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। हेल्थ अफसरों के मुताबिक लगभग 750 भक्तों को भीड़ के दबाव और थकान की वजह से अस्पताल में इलाज करवाना बड़ा। इनमें लगभग 230 लोग ऐसे थे, जिनको दाखिल करना पड़ा। वहीं, 520 से ज्यादा श्रद्धालुओं का इलाज जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में किया गया।

शुक्रवार को जुटी थी लोगों की भीड़

चिकित्सकों के अनुसार अधिकतर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार शाम को भी भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास हजारों भक्तों की भीड़ जुट गई थी, जिसकी वजह से मंदिर प्रबंधन को डर था कि भगदड़ मच सकती है। पुलिस ने 2 घंटे तक रास्ता खाली करवाने की मशक्कत की थी। इसके बाद भगवान के रथ को कुछ दूरी तक ही खींचा जा सका।

टाल दिया गया था कार्यक्रम

बाद में कार्यक्रम को शनिवार तक टाल दिया गया था। इसके बाद रविवार को कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रबंधन को जो डर था, वही हुआ। भगदड़ रोकी नहीं जा सकी और 3 लोगों की जान चली गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें