Site icon Dainik Savera Times

Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश में बड़ा हादसा; सेना का एयरक्राफ्ट कॉलेज के उपर क्रैश, 19 की मौत, सैंकड़ों लोग घायल

ढाका: बांग्लादेश में बड़ा हादसा हो गया है। जहां, वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर यहां एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ों लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जान गंवाने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह विमान दोपहर के समय ढाका के उत्तर क्षेत्र में ‘माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज’ परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

राहत और बचाव का कार्य जारी

ढाका ट्रिब्यून ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खानम के हवाले से बताया, “हमें दोपहर 1:18 बजे सूचना मिली कि उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।” बचाव कार्य के लिए उत्तरा, टोंगी, पल्हबी, कुरमिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल फायर स्टेशनों की आठ इकाइयां मौके पर काम कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई लोगों को घटनास्थल पर देखा जा सकता है। आईएसपीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि चार घायल लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) ले जाया गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, स्कूल की इमारत में टकराने के बाद विमान में लगी आग
एक छात्र ने बताया कि विमान उत्तरा 17 स्थित माइलस्टोन कॉलेज परिसर में दोपहर लगभग 1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान स्कूल की इमारत से टकराया, जिसके बाद इसमें आग लग गई। हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोग भी भाग कर गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Exit mobile version