Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nikki Murder Case: पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस गिरफ्त से भाग रहे विपिन के पैर में लगी गोली

August 24, 2025

Nikki Murder Case: पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस गिरफ्त से भाग रहे विपिन के पैर में लगी गोली

यूपी डेस्क: ग्रेटर नोएडा में निक्की मर्डर केस का मुख्य आरोपी पति पुलिस एनकाउंटर में घायल, आरोपी के पैर में गोली लगी। मेडिकल के दौरान भाग रहा था, पुलिस ने गोली मार दी।निक्की का परिवार प्रशासन से लगातार एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा में दहेज लोभियों ने निक्की की बलि ले ली थी। कासना कोतवाली के सिरसा गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहु को जिंदा जला दिया था। पुलिस हत्यारोपित को ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, विपिन भाटी ने उप निरीक्षक की पिस्टल निकालकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस को मजबूरन जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इस फायरिंग में विपिन भाटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दहेज में 35 लाख रुपये न मिलने पर वारदात को दिया अंजाम
घटना की जानकारी के अनुसार, विपिन भाटी ने अपनी पत्नी निक्की को दहेज में 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। घायल को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। इसी दौरान, हत्यारोपित ने अस्पताल में कहा कि, “मैंने नहीं मारा, यह आत्महत्या है। पत्नी और पति में हमेशा लड़ाई होती रहती है।”

‘मैंने नहीं मारा है न मैंने कुछ किया’

 

इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
सिरसा गांव में हुई इस घटना में ससुराल पक्ष के लोगों ने निक्की के साथ बर्बरता की। उन्हें पीटने के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसने पर निक्की की बहन ने पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुँचाया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

दहेज की मांग को लेकर करते थे परेशान
रूपबास गांव के भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रोहित और उसके भाई विपिन से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य सामान दिया गया, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले 35 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार इस मांग को लेकर परेशान करते रहे। पीड़ित परिवार ने एक और कार भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना खत्म नहीं हुई।

बड़ी बहन कंचन ने कहा…
निक्की की बड़ी बहन कंचन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे सास दया और देवर विपिन ने मिलकर यह क्रूर घटना अंजाम दी। दया ने ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन ने निक्की पर डाल दिया। साथ ही गले पर हमला किया और पीटा। कंचन ने घटना का विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की। कंचन ने इस दौरान आरोपियों का वीडियो भी बना लिया। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

2016 में हुई थी शादी
रूपबास गांव के भिखारी सिंह ने दिसंबर 2016 में अपनी बेटी कंचन व निक्की की शादी सिरसा गांव के रोहित व विपिन के साथ की थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी समेत दान-दहेज दिया। उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। उनकी दोनों बेटियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत भी हुई थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें