Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : पद्म पुरस्कार 2026 का हुआ ऐलान, जानें किस-किसको मिला सम्मान

January 25, 2026

BREAKING : पद्म पुरस्कार 2026 का हुआ ऐलान, जानें किस-किसको मिला सम्मान

Padma Awards News : भारत सरकार ने देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान देने वाले कुल 45 लोगों को यह सम्मान दिया जाएगा। इन पुरस्कारों का ऐलान गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले किया गया है। पद्म पुरस्कार पाने वाले सभी सम्मानित व्यक्तियों को राष्ट्रपति स्वयं पद्म अवॉर्ड प्रदान करेंगी। यह सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से समाज, संस्कृति, कला, शिक्षा, सेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है।

तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार

पद्म अवॉर्ड तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं—

-पद्म विभूषण

-पद्म भूषण

-पद्मश्री

-ये पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं।

 

पद्म पुरस्कार पाने वालों की पहली सूची
इस बार जिन लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें कई नाम शामिल हैं। पहली सूची में निम्न लोग शामिल हैं— अंके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडीज, भगवानदास रायकर, भिखल्या लाडकिया ढिंडा, बृज लाल भट्ट, बुधरी ताती, चरण हेंब्रम, चिरंजी लाल यादव, धार्मिकलाल चुनिलाल पांड्या, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, हैली वार, इंदरजीत सिंह सिद्धू, के. पाजनिवेल, कैलाश चंद्र पंत, खेम राज सुंद्रियाल, कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी और कुमारस्वामी थंगराज।

 

नुरुद्दीन अहमद और शफी को भी मिला पद्म सम्मान
पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची में नुरुद्दीन अहमद और शफी शौक का नाम भी शामिल है। इनके अलावा दूसरी सूची में ये नाम शामिल हैं— महेंद्र कुमार मिश्रा, मीर हाजीभाई कासमभाई, मोहन नागर, नरेश चंद्र देव वर्मा, निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला, ओथुवार तिरुथानी स्वामीनाथन, पद्मा गुरमेट, पोखिला लेकथेपी, पुन्नियामूर्ति नटेशन, आर. कृष्णन, रघुपत सिंह, रघुवीर तुकाराम खेड़कर, राजस्थपति कालीअप्पा गौंडर, रामा रेड्डी ममिडी, रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले, एस. जी. सुशीला अम्मा और सांग्युसांग एस. पोंगेनर।

 

सूची में शामिल अन्य सम्मानित नाम
इसके अलावा पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची में श्रीरंग देवबा लाड, श्याम सुंदर, सिमांचल पात्रो, सुरेश हनगावड़ी, तगा राम भील, टेची गुबिन, तिरुवारूर भक्तवत्सलम, विश्व बंधु और युमनाम जात्रा सिंह का नाम भी शामिल है।

समाज के लिए प्रेरणा हैं ये हस्तियां
पद्म पुरस्कार पाने वाले ये सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में वर्षों से निस्वार्थ सेवा और मेहनत कर रहे हैं। सरकार ने इनके योगदान को पहचान देते हुए इन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित करने का फैसला किया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें