Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हरियाणा सरकार राम रहीम पर एक बार फिर से मेहरबान हुई है। आपको बता दे कि राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। आज सुबह-सुबह राम रहीम रोहतक जेल से बाहर आया। जहां हनीप्रीत खुद उसे लेने गई थी। वह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा डेरा में गया।
जानकारी के मुताबिक, राम रहीम इस बार सिरसा डेरे में ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि सिरसा पहुंचने पर राम रहीम सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने अनुयायियों से अपील की कि वे उनके प्रवास के दौरान डेरे में न जाएं। डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस से पहले राम रहीम को बड़ी राहत दी गई है।
इस वजह से मिली फरलो
सूत्रों से पता चला है कि राम रहीम को फरलो मिलने का आधार यह है कि 29 अप्रैल को सिरसा डेरा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर राम रहीम डेरा में बड़ा आयोजन करने जा रहा हैं। राम रहीम ने डेरा के स्थापना दिवस को मनाने के लिए छुट्टी की अर्जी दी थी। हरियाणा सरकार ने आवेदन को मंजूरी दे दी है और उन्हें 21 दिनों की फरलो दी है।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बाबा को 30 दिन की पैरोल दी गई थी। उस दौरान बाबा लम्बे समय के बाद सिरसा आश्रम में रुका था। वहीं, इस बार भी बाबा के प्रवचन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
देखें LIVE :
मेष: दिन शुभ रहेगा...