Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे चढक़र 83.06 प्रति डॉलर पर पहुंचा

August 22, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे चढक़र 83.06 प्रति डॉलर पर पहुंचा
मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे चढक़र 83.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख को देखते हुए रुपये को मजबूती मिली। विदेशी मुद्रा कोरोबारियों ने कहा कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव से रुपये की धारणा प्रभावित हुई है।
वहीं अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख और सकारात्मक घरेलू बाजारों ने गिरावट को कम किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.07 पर खुला और फिर 83.06 पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में सात पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिरकर 103.17 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत की गिरावट से 84.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें