Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाहन चालक को गाड़ी चलाते हुए फेसबुक लाइव करना पड़ा महंगा, कटा चालान

December 15, 2024

वाहन चालक को गाड़ी चलाते हुए फेसबुक लाइव करना पड़ा महंगा, कटा चालान

नादौन (प्रदीप) : स्थानीय उपमंडल में गत रात्रि एक वाहन चालक को गाड़ी चलाते हुए फेसबुक लाइव करना उस समय महंगा पड़ गया जब सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने टीम सहित उसका पीछा करके उसे पकड़ कर उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार आधी रात के समय एक चालक ट्राले में लकड़ी भर कर नादौन से हमीरपुर मार्ग पर चलते हुए फेसबुक लाइव कर रहा था। चालक यह भी बता रहा था कि शहर सुनसान पड़ा है और पुलिस सोई है, परंतु आसपास के क्षेत्रों में रात को नाकों पर निकली पुलिस को जब इस बारे पता चला तो थाना प्रभारी निर्मल सिंह तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम सहित इस ट्राले का पीछा करके इसे जलाड़ी गांव के निकट पकड़ लिया।

ट्राले में लकड़ी लदी देख उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को भी मौका पर बुला लिया। पूरी छानबीन करने के बाद पुलिस द्वारा चालक के विरु द्ध वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने पर कड़ी कार्रवाई करके उसका चालान काटा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि रात के समय वाहन चलाते हुए मोबाइल प्रयोग करने पर चालक के विरु द्ध कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें