Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में गैलेक्सी रिंग लॉन्च कर सकता है Samsung

July 31, 2023

2024 में गैलेक्सी रिंग लॉन्च कर सकता है Samsung

सैन फ्रांसिस्कोः टेक दिग्गज सैमसंग द्वारा अगले साल गैलेक्सी रिंग नाम से स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की उम्मीद है। सूत्रों का हवाला देते हुए गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन से पहले इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए गैलेक्सी रिंग को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय घटक निर्माताओं के सहयोग से डेवलप किया जा रहा है, जिस पर अगले महीने फैसला लिया जा सकता है। स्मार्ट रिंग की मुख्य विशेषता बिल्ड-इन सेंसर के जरिए बॉडी और हेल्थ डेटा एकत्र करने की क्षमता है, जिसे बाद में कनेक्टेड स्मार्टफोन पर देखा जा सकता है।

सटीकता में सुधार के लिए रिंग को यूजर्स की फिंगर साइज के अनुसार समायोजित किया जा सकता है, जिससे लूज फिटिंग के कारण होने वाली किसी भी संभावित डेटा गलती को कम किया जा सकता है। हालांकि, ऐसी कई कठिनाइयां हैं, जिनसे टेक जायंट को डेवलपमेंट के दौरान निपटना होगा। कमजोर ब्लड फ्लो या अत्यधिक टाइट फिटिंग डेटा सटीकता को प्रभावित कर सकती है।

भले ही बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन को मंजूरी दे दी गई हो, मेडिकल डिवाइस स्टेटस के लिए सर्टफिकेशन प्रक्रिया में 10 से 12 महीने लगने की उम्मीद है, जिससे प्रोडक्ट की उपलब्धता में देरी हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘सैमसंग कैमरे और सेंसर का उपयोग कर यूजर्स के सिर और हाथ की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए अपनी एक्सआर (मिक्स्ड रियलिटी) डिवाइस का लाभ उठाते हुए, एक्सआर डिवाइस के साथ गैलेक्सी रिंग को एकीकृत करने पर विचार कर रहा है।‘

इस बीच, इस महीने की शुरुआत में, एक रेडिट यूजर्स ने पाया कि सैमसंग हेल्थ बीटा ऐप, वजर्न 6.24.1.023 में एक ‘फीचर लिस्ट‘ शामिल है जिसमें ‘रिंग सपोर्ट‘ का उल्लेख है। यह संभव है कि हेल्थ बीटा ऐप में ‘रिंग सपोर्ट‘ जोड़ा गया हो क्योंकि टेक जांयट अन्य कंपनियों द्वारा बनाए गए स्मार्ट रिंग्स के लिए सपोर्ट ऐड करना चाहते हैं। या, हो सकता है कि कंपनी गैलेक्सी रिंग को रिलीज करने और हेल्थ प्लेटफॉर्म पर थर्ड-पार्टी रिंग्स के लिए समर्थन लाने की योजना बना रही हो।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें