Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

हैदराबाद में अक्टूबर में मकानों की रजिस्ट्री में 25 % की वृद्धि : Knight Frank

November 14, 2023

हैदराबाद में अक्टूबर में मकानों की रजिस्ट्री में 25 % की वृद्धि : Knight Frank

हैदराबाद: रियल स्टेट कंसल्टेंसी कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद में इस साल अक्टूबर में 5,787 आवासीय संपत्तियों के पंजीकरण कराए गए। यह सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। नाइट फ्रैंक इंडिया की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार आलोच्य माह में पंजीकृत इन संपत्तियों का कुल मूल्य 3,170 करोड़ रुपये था, जो कि सालाना आधार पर मूल्य के हिसाब से 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।रिपोर्ट के अनुसार यह इस बात की ओर संकेत है कि इस साल अक्टूबर में उच्च मूल्य वाले घरों की बिक्री का रुझान तेज रहा ।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें