
मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस वर्ष अगस्त में 43.2 लाख यात्रियों ने आवाजाही की। यह संख्या पिछले वर्ष अगस्त की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है। अगस्त 2022 में यहां से 32 लाख यात्रियों ने यात्राएं की थीं। यह जानकारी सोमवार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की एक विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार अदानी समूह के प्रबंध में चल रहे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने- जाने वाले यात्रियों की संख्या इस वर्ष अगस्त में अगस्त 2019 के तुलना में 108 प्रतिशत ऊंची है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों की आवाजाही अगस्त में 11 लाख रही, जो एक साल पहले के 8.4 लाख की तुलना में 33 प्रतिशत वृद्धि दर्शाती है। इस हवाई अड्डे से इस बार अगस्त में 20711 घरेलू और 6960 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आवागमन हुआ। यहां से सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ाने दुबई मार्ग पर संचालित की गई। अगस्त में म्यूनिख मार्ग पर यात्रियों की संख्या में सर्वाधिक 150 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 138 फीसदी की वृद्धि के साथ हनोई दूसरे और 110 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इस्तांबुल तीसरे स्थान पर रहा। नैरोबी और हो ची मिन्ह सिटी के लिए यात्रियों की संख्या में क्रमशः 99 फीसदी और 96 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें : दहेज उत्पीड़न के आरोपों ने ली पति की जान, जानें कैसे ?
मेष: दिन शुभ रहेगा...