Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक समुद्री सम्मेलन के पहले दिन 3.24 लाख करोड़ रुपये के 34 समझौतों पर हस्ताक्षर 

October 17, 2023

वैश्विक समुद्री सम्मेलन के पहले दिन 3.24 लाख करोड़ रुपये के 34 समझौतों पर हस्ताक्षर 
मुंबई: तीन दिन के भारत वैश्विक समुद्री सम्मेलन के पहले दिन 3.24 लाख करोड़ रुपये के 34 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया।पोत परिवहन मंत्रलय ने कहा कि इस समझौतों पर हस्ताक्षर के साथ भारत को एक समुद्री शक्ति के रूप में बदलने के लिए विभिन्न हितधारकों ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
सम्मेलन में केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यत्री श्रीपद नाइक और शांतनु ठाकुर, महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  भी शामिल हुए। सोनोवाल ने अपने भाषण में कहा कि परिवहन में बदलाव के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण से तटीय और अंतर्देशीय जलमार्गों में क्रांतिकारी वृद्धि हुई है और स्मार्ट पोर्ट के बनने से लॉजिस्टिक में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें