Site icon Dainik Savera Times

छोटे शहरों, कस्बों में 40 % लोग रोजाना कर रहे डिजिटल भुगतान

नई दिल्ली: देश के तीसरे दज्रे के शहरों से लेकर छोटे कस्बों में 40 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता दैनिक आधार पर डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल करते हैं जबकि 45 प्रतिशत लोग 2 दिन में एक बार इसका इस्तेमाल करते हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। भारत में डिजीटल भुगतान की स्थिति पर जारी ‘चेज इंडिया’ की एक रिपोर्ट कहती है कि इसमें देश के तीसरी से लेकर छठी श्रेणी के शहरों में उपभोक्ताओं द्वारा डिजिटल भुगतान के लगातार उपयोग को दर्शाया गया है। रिपोर्ट में डिजिटल भुगतान सेवाओं को अपनाने में कारोबारियों और उपभोक्ताओं के सामने जमीनी स्तर पर आने वाली प्रमुख चुनौतियों की पहचान की गई है। रिपोर्ट कहती है कि ग्रामीण भारत में डिजिटल भुगतान का उपयोग नहीं करने वाले लगभग आधे कारोबारी इस सेवा से अनजान हैं। इसके उलट डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल नहीं करने वाले उपभोक्ताओं में से 94 प्रतिशत इससे परिचित होने के बावजूद इसका उपयोग नहीं करते हैं। दरअसल, इंटरनैट कनैक्टिविटी की कमी, सीमित ज्ञान, ऑनलाइन भुगतान में अविश्वास और सेवा-संबंधी समस्याओं के चलते उपभोक्ता डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

Exit mobile version