Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस साल की पहली छिमाही में आए 41.6 करोड़ यात्री 

August 22, 2023

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस साल की पहली छिमाही में आए 41.6 करोड़ यात्री 
दुबई: दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस साल की पहली छमाही में 41.6 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दी गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यह वैश्चिक महामारी के पूर्व 2019 की समान अवधि के आंकड़ों से अधिक है, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण प्रकोप और उसके कारण लगे लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अब फिर से लोग निश्चित होकर यात्रा कर रहे हैं।
दुबई हवाई अड्डे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पॉल ग्रिफिथ्स ने उक्त घोषणा करते हुए कहा कि धीरे-धीरे वैश्विक महामाारी के पूर्व के स्तर से आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले हर एक अतिथि का अनुभव सुखमय हो।
आंकडों के अनुसार, 4.16 करोड़ यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि से करीब 50 प्रतिशत अधिक है। तब यात्रियों की संख्या 2.79 करोड़ थी। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अभी 104 देशों में 257 गंतव्यों के लिए विमान सेवाएं संचालित की जाती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें