Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अब तक 5.84 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल

July 30, 2023

नयी दिल्ली: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अबतक 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। यह संख्या पिछले साल 31 जुलाई तक दाखिल किए गए आईटीआर के आंकड़े को पार कर गई है। वेतनभोगी वर्ग और ऐसे लोग जिन्हें अपने खातों का आॅडिट कराने की जरूरत नहीं है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, 30 जुलाई को दोपहर एक बजे तक 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं, जो पिछले साल 31 जुलाई तक दाखिल आईटीआर के आंकड़े से अधिक है।’’ आयकर विभाग ने कहा कि ई-फाइंलिग पोर्टल पर आज दोपहर एक बजे तक 46 लाख से ज्यादा सफल ‘लॉगइन’ हो चुके हैं। शनिवार को 1.78 करोड़ सफल ‘लॉगइन’ हुए थे। विभाग ने दोपहर 2.03 बजे ट्वीट किया, आज एक बजे तक 10.39 लाख आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें 3.04 लाख आईटीआर सिर्फ अंतिम एक घंटे दाखिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें