Site icon Dainik Savera Times

आकलन वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल 6.98 करोड़ रिटर्न में से 6.84 करोड़ सत्यापित

नयी दिल्ली: आयकर विभाग त्वरित और कुशल तरीके से आयकर रिटर्न (आईटीआर) की प्रोसेसिंग करने की अपनी प्रतिबद्ध के तहत 05 सितंबर 2023 तक आकलन वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल किए गए 6.98 करोड़ आईटीआर में से 6.84 करोड़ आईटीआर सत्यापित कर चुका है।

विभाग ने आज यहां बताया कि 05 सितंबर तक सत्यापित कुल आईटीआर में से आकलन वर्ष 2023-24 के 6 करोड़ से भी अधिक आईटीआर की प्रोसेसिंग हो चुकी है जिसके परिणामस्वरूप 88 प्रतिशत से भी अधिक सत्यापित आईटीआर की प्रोसेसिंग हो चुकी है। आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 2.45 करोड़ से भी अधिक रिफंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : पांच लोगों ने एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े, CCTV में कैद

Exit mobile version