Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Federal Reserve के ब्याज दर पर निर्णय से पहले शेयर बाजार में आयी बड़ी गिरावट

September 20, 2023

Federal Reserve के ब्याज दर पर निर्णय से पहले शेयर बाजार में आयी बड़ी गिरावट
 मुंबई: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट आई।विदेशी कोषों की निकासी तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर में बिकवाली से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 611.48 अंक टूटकर 66,985.36 अंक पर आ गया।
एनएसई निफ्टी 164.4 अंक के नुकसान से 19,968.90 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज,भारती एयरटेल, मारुति, टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी नुकसान में थे।
वहीं एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और मंहिन्द्रा एंड मंहिन्द्रा के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें