Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Instagram पर आया नया धांसू फीचर, जो खोल कर रख देगा सबकी पोल!

November 5, 2023

Instagram पर आया नया धांसू फीचर, जो खोल कर रख देगा सबकी पोल!

 

मुंबई: इंस्टाग्राम नए नए फीचर्स ला कर अपने यूजरस को बहुत बढ़िया एक्सपेरिएंस देता है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक और नया फीचर आया है ,जिसकी मदद से किसी एक पोस्ट पर फ्रेंड्स और फॉलोवर भी फोटो या वीडियो शामिल कर सकेंगे। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो एक ग्रुप ट्रिप में जाते हैं। सभी फोटो पोस्ट नहीं कर पाते हैं. अगर किसी और ने अच्छी फोटो या वीडियो बनाया है। उसे भी किसी दूसरे व्यक्ति के पोस्ट में शामिल किया जा सकेगा।

इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने इंस्टाग्राम चैनल पर पोस्ट करके कहा, हम एक नए फीचर पर टेस्टिंग शुरू करने जा रहे हैं, जिसकी मदद से एक व्यक्ति के फीड पोस्ट पर फ्रेंड्स और फॉलोवर भी फोटो या वीडियो पोस्ट कर सकेंगे।पोस्टिंग से पहले यूजर्स को पोस्ट में एक ऑप्शन करना होगा कि फॉलोवर या फ्रेंड्स पोस्ट या वीडियो पोस्ट ऐड कर सकें।

इंस्टाग्राम पर कहां मिलेगा बटन: एडम मोसेरी द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, ओरिजनल पोस्ट में यूजर्स को Add to Post का ऑप्शन मिलेगा, जो बॉटम लेफ्ट साइड पर मौजूद होगा।

क्या होगा फायदा: इंस्टाग्राम के इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जो कई बार वैकेशन या फिर दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाते हैं. इस दौरान ग्रुप में कई लोग अलग-अलग पिक्चर क्लिक करते हैं।

क्या हमारी प्राइवेसी को होगा नुक्सान: यदि आपको चिंता है कि यह आपकी प्राइवसी को नुकसान पहुंचा सकता है, या फिर आपकी ट्रिप की पर्सनल एक्टिविटी को उजागर कर सकता तो आपको बता दें कि फोटो या वीडियो को अप्रूवल देना होगा।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें