Site icon Dainik Savera Times

Samsung Galaxy S25 Ultra सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra

गैजेट डेस्क: अगर आप सैमसंग का फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यही सही मौका है। अमेजन सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra पर शानदार छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 1 लाख से भी कम हो गई है। Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद भी S25 Ultra लोगों की पसंद बना हुआ है। चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में…

डिस्काउंट

Galaxy S25 Ultra भारत में 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस समय यह 30,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद अमेजन पर 99,999 रुपये में लिस्टेड किया गया है। सीधी छूट के अलावा इस पर 2,000 रुपये का कूपन, 3,000 रुपये का बैंक ऑफर और इतनी ही रकम का कैशबैक भी दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत 92,000 रुपये से भी कम रह जाती है। इसलिए बिना देरी किए इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, जानें क्या है खासियत

स्पेसफिकेशंस

डिस्प्ले- Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

चिपसेट- फोन में क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है, जिसे 12GB रैम से पेयर किया गया है।

कैमरा- फोटो और वीडियो के लिए फोन के रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का एडिशनल 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है। इसके फ्रंट में 12MP का सेंसर लगा हुआ है।

बैटरी- फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें: ‘हम 12 साल से केंद्र में, 21 से ज्यादा प्रदेशों में BJP-NDA की सरकारें’, बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी

Exit mobile version