Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Acme Solar Holdings को hybrid project के लिए PFC से मिला 1,988 करोड़ रुपये का कर्ज 

December 26, 2024

Acme Solar Holdings को hybrid project के लिए PFC से मिला 1,988 करोड़ रुपये का कर्ज 
नई दिल्ली:  एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने 300 मेगावाट की हाइब्रिड परियोजना के वित्तपोषण के लिए पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) से 1,988 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एक्मे सोलर को यह परियोजना भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) द्वारा आयोजित नीलामी में हासिल हुई है। एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह परियोजना उच्च संसाधन क्षमता वाले क्षेत्रों में स्थित होगी।
इसमें राजस्थान के बीकानेर में सौर क्षमता, जबकि गुजरात के भुज में पवन ऊर्जा क्षमता विकसित की जाएगी।कंपनी ने कहा, एक्मे सोलर होल्डिंग्स की अनुषंगी कंपनी एक्मे रिन्यूटेक प्राइवेट लिमिटेड ने 300 मेगावाट की सौर-पवन हाइब्रिड अक्षय ऊर्जा परियोजना के विकास और निर्माण के लिए पीएफसी से 1,988 करोड़ रुपये का सावधि कर्ज लिया है। उसने कहा कि एनटीपीसी के साथ बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर पहले ही हस्ताक्षर हो चुके हैं और परियोजना के लिए ग्रिड कनेक्टिविटी स्थापित हो चुकी है।
सौर ऊर्जा क्षमता के लिए जमीन की खरीद पूरी हो गई है। एक्मे सोलर ने कहा कि उसने सेकी-आईएसटीएस-18 योजना के तहत 3.05 रुपये प्रति यूनिट की दर पर 300 मेगावाट की एक और सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की है। पीपीए की शर्तों के अनुसार, इस परियोजना को 30 जून, 2025 को या उससे पहले चालू करना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें