Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani Enterprises के शुद्ध लाभ में दिसंबर तिमाही में 97% की हुई गिरावट 

January 30, 2025

Adani Enterprises के शुद्ध लाभ में दिसंबर तिमाही में 97% की हुई गिरावट 

नई दिल्ली: अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 97 प्रतिशत घट गया है। कंपनी ने कहा कि मुख्य कोयला कारोबार की मात्र में गिरावट से उसका मुनाफा घटा है। कंपनी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 57.83 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,888.45 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नौ प्रतिशत गिरकर 22,848.42 करोड़ रुपये रही है। कोयला कारोबार खंड से कंपनी की ईबीआईटीडीए (कर पूर्व आय) दिसंबर तिमाही में आधी रहकर 745 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी की कुल आमदनी में कोयला कारोबार की हिस्सेदारी एक-तिहाई से ज्यादा है। मात्र में गिरावट मुख्य रूप से बिजली क्षेत्र से कम मांग के कारण हुई, जहां नवीकरणीय ऊर्जा स्नेतों की हिस्सेदारी बढ़ गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी तिमाही का लाभ ‘ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में गिरावट के कारण ऑस्ट्रेलिया में खनन की वित्तीय लागत में विदेशी विनिमय नुकसान से भी कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में कंपनी का शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढक़र 3,254 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल आय छह प्रतिशत बढक़र 72,763 करोड़ रुपये हो गई।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, ह्लनौ महीने का यह असाधारण प्रदर्शन परिवर्तनकारी बुनियादी ढांचे और ऊर्जा बदलाव क्षेत्रों को बढ़ावा देने वाली एक शक्तिशाली कंपनी के रूप में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की स्थिति को रेखांकित करता है।

ये भी पढ़ें: ‘तिलक हटाने से इनकार किया तो नौकरी से निकाला’, युवक का लेंसकार्ट पर आरोप 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें