Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani Group चालू वित्त वर्ष में अपनी विभिन्न कंपनियों में 1.3 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा

June 26, 2024

Adani Group चालू वित्त वर्ष में अपनी विभिन्न कंपनियों में 1.3 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा

अहमदाबाद: अदाणी समूह ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी कंपनियों में करीब 1.3 लाख करोड़ रुपए निवेश करने की योजना बनाई है। समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) ‘रॉबी’ सिंह ने मंगलवार को कहा कि समूह ने कारोबार बढ़ाने के लिए अगले सात से 10 साल में 100 अरब डॉलर के निवेश अनुमान को दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि समूह की बंदरगाह से लेकर ऊर्जा, हवाई अड्डा, जिंस, सीमेंट और मीडिया क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों में कुल निवेश का 70 प्रतिशत आंतरिक संसाधनों से किया जाएगा और शेष राशि कर्ज के जरिये जुटाई जाएगी।

सिंह ने कहा कि समूह इस वर्ष परिपक्व होने वाले तीन से चार अरब डॉलर के ऋण का पुर्निवत्तपोषण करने तथा परियोजना वित्तपोषण के लिए अतिरिक्त एक अरब डॉलर जुटाने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि नए निवेशकों को लाकर वार्षकि दो से ढाई अरब डॉलर का इक्विटी निवेश भी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष परिसंपत्ति निर्माण कार्य पूरा करने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।’’ अक्षय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन 6-7 गीगावाट की परियोजना पूरी करेगी, जबकि सौर वेफर विनिर्माण इकाई बड़े पैमाने पर काम करेगी। साथ ही मुंबई में नए हवाई अड्डे का काम भी पूरा हो जाएगा।


वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) के लिए अनुमानित पूंजीगत व्यय या पूंजीगत व्यय वित्त वर्ष 2023-24 में खंड पर होने वाले अनुमानित व्यय से 40 प्रतिशत अधिक है। समूह ने इससे पहले अगले सात से 10 साल में 100 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान जताया था। इसमें से ज्यादातर निवेश समूह के तेजी से बढ़ते नवीन ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और हवाई अड्डा तथा बुनियादी ढांचा क्षेत्र में किया जाना है।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें