Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani सर्मिथत धारावी पुर्निवकास परियोजना ने अपना नाम बदलकर किया Navbharat Mega Developers

December 29, 2024

Adani सर्मिथत धारावी पुर्निवकास परियोजना ने अपना नाम बदलकर किया Navbharat Mega Developers

मुंबई: अदाणी सर्मिथत कंपनी धारावी पुर्निवकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड (डीआरपीपीएल) ने कहा है कि वह अपने आधुनिक, समावेशी और जीवंत समुदाय के निर्माण के वादे के अनुसार अपना नाम बदल रही है। कंपनी धारावी की मलिन बस्तियों के पुनरुद्धार की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने बयान में कहा कि डीआरपीपीएल को अब नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (एनएमडीपीएल) के नाम से जाना जाएगा।

बयान के मुताबिक, ‘‘नवभारत मेगा डेवलपर्स नाम कंपनी की वृद्धि, बदलाव और उम्मीद के लिए प्रतिबद्धता और ब्रांडिंग कवायद पर आधारित है। इसके लिए निदेशक मंडल और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रलय की मंजूरी मिल गई है।’ धारावी पुर्निवकास परियोजना प्राइवेट में अदाणी समूह की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि शेष हिस्सेदारी राज्य सरकार के पास है। नये नाम वाली कंपनी में शेयरधारिता अपरिर्वितत रहेगी।

अदाणी की योजना 620 एकड़ की शानदार भूमि को एक शानदार शहरी केंद्र में बदलने की है। यह जमीन न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क के मुकाबले लगभग तीन-चौथाई है। कंपनी ने कहा कि नवभारत नाम इस परियोजना की उस विशाल क्षमता को दर्शाता है जो एक बेहतर कल को आकार देने में निहित है। कंपनी ने यह भी कहा कि नाम में बदलाव से सरकार की भूमिका या परियोजना के मूल उद्देशय़ में कोई बदलाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2026: आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker पर मिनटों में ऐसे देखें Result

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें