Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुबई की कंपनी का अतिरिक्त निवेश हमारे कारोबार की वैश्विक पहचान को मजबूत करने वाला: अदाणी समूह

October 4, 2023

दुबई की कंपनी का अतिरिक्त निवेश हमारे कारोबार की वैश्विक पहचान को मजबूत करने वाला: अदाणी समूह

अहमदाबाद: अरबपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह ने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) में अपने निवेश को बढ़ाने के दुबई की कंपनी आईएचसी के फैसले पर खुशी जताते हुए मंगलवार को कहा कि यह निवेश नए-नए कारोबारों , विशेष कर टिकाऊ बुनियादी ढांचे के विकास जैसे क्षेत्र में अदाणी समूह की विश्व स्तर पर अग्रणी भूमिका की बढ़ती पहचान को दर्शाता है।

समूह के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां कहा कि एईएल में हिस्सा बढ़ाने का एचसीएल का कदम ‘नए व्यवसायों को बढ़ावा देने, विशेष रूप से टिकाऊ बुनियादी ढांचे, वैश्विक विमानन बुनियादी ढांचे के विकास और स्वच्छ ऊर्जा की ओर न्यायसंगत संक्रमण की दिशा में वैश्विक स्तर पर एईएल की अगुवाई की स्थिति की पहचान को और अधिक मजबूत करता है।’

प्रवक्ता ने कहा,“हम आईएचसी की बढ़ी हुई हिस्सेदारी को हमारी मजबूत पूंजीगत व्यय योजनाओं, प्रशासन और पारदर्शिता के जोरदार समर्थन के रूप में देखते हैं। आईएचसी के साथ यह अंतर-पीढ़ीगत संबंध भारत की गतिशील विकास क्षमता को अच्छी तरह से दर्शाता है और हमारे हितधारकों को पर्याप्त रिटर्न प्रदान करता है।”

गौरतलब है कि अबू धाबी स्थित आईएचसी कैपिटल होल्डिंग एलएलसी ने एंटरप्राइजेज लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5% से ऊपर कर ली है। आईएचसी शाखा ग्रीन विटैलिटी आरएससी लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनियों ग्रीन एंटरप्राइजेज इन्वेस्टमेंट होल्डिंग आरएससी लिमिटेड और ग्रीन एनर्जी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग आरएससी लिमिटेड के साथ भारतीय कम्पनी में और 0.06% हिस्सेदारी हासिल की, जिससे अहमदाबाद मुख्यालय वाली कंपनी, एईएल में उनकी संयुक्त हिस्सेदारी 5.04 प्रतिशत हो गई है।

ये भी पढ़ें: पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें