Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आदित्य बिड़ला फैशन ने टीसीएनएस क्लोदिंग में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की

September 27, 2023

आदित्य बिड़ला फैशन ने टीसीएनएस क्लोदिंग में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की

नयी दिल्ली: आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) ने टीसीएनएस क्लोंदिग में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। एबीएफआरएल ने मंगलवार देर रात शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘कंपनी ने टीसीएनएस की विस्तारित शेयर पूंजी का 51 प्रतिशत हासिल कर लिया है, जिससे टीसीएनएस पर नियंत्रण प्राप्त हो गया है।’’

बयान में कहा गया, टीसीएनएस अब कंपनी की एक अनुषंगी कंपनी बन गई है। भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) के सूचीबद्ध विनियमों के तहत कंपनी की एक सामग्री अनुषंगी कंपनी भी होगी। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ने पांच मई को घोषणा की थी कि वह 1,650 करोड़ रुपये के सौदे में टीसीएनएस क्लोंदिग में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करेगी।

ये भी पढ़ें: पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें