Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सात सप्ताह बाद विदेशी मुद्रा भंडार 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 629.6 अरब डॉलर पर

February 2, 2025

सात सप्ताह बाद विदेशी मुद्रा भंडार 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 629.6 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात सप्ताह बाद 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 629.6 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर घटकर 623.9 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 537.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें :- राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में FIR का आदेश, जांच CBI को सौंपी गई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें