Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India नें बनाई बड़ी योजना, 6 महीनों में 30 नए विमान करेगी लॉन्च

November 5, 2023

Air India नें बनाई बड़ी योजना, 6 महीनों में 30 नए विमान करेगी लॉन्च

 

नई दिल्ली: विमानन कंपनी एयर इंडिया अगले 6 महीनों में 30 से ज्यादा नए विमान ला रही है। कंपनी इसके अलावा 400 साप्ताहिक उड़ानें जोड़ने और भारत से बाहर चार नए गंतव्यों के लिए उड़ानें भी शुरू कर सकती है। टाटा समूह की एयरलाइन ने अपने मौजूदा नैटवर्क और बेड़े का विस्तार करने के प्रयासों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय विस्तार उत्तरी अमरीका, यूरोप और दक्षिण-पूर्ण एशिया में करने की योजना है।

एयर इंडिया ने कहा कि शीतकालीन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, उसका इरादा मार्च, 2024 तक अपने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क में 400 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें जोड़ने का है। इस साल का शीतकालीन कार्यक्रम 29 अक्तूबर से अगले वर्ष 30 मार्च तक प्रभावी है।

अगले 6 महीनों में प्रस्तावित नए विमानों के आने के आधार पर एयर इंडिया का लक्ष्य कई घरेलू मार्गों पर 200 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें जोड़ने का है और अंतर्राष्ट्रीय नैटवर्क पर कंपनी 200 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी, जिनमें से 80 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें पहले ही जोड़ी जा चुकी हैं।

एयर इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा, अब से मार्च 2024 तक एयर इंडिया को अपने बेड़े में 30 से अधिक चौड़े आकार के और पतले विमान शामिल करने की उम्मीद है। बेड़े में 6 ए350, 4 बी777 और 20 ए320 नियो शामिल हैं। एयर इंडिया ने इसी साल एयर बस और बोइंग को 470 नए विमानों का ऑर्डर दिया था।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें