Site icon Dainik Savera Times

Air India ने नए Logo, Design के साथ अपने A350 Aircraft का पहला लुक जारी किया

नई दिल्ली: टाटा समूह के मालिकाना हक वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को लोगो और लिवरी (आउटफिट) बदलने के बाद अपने विमान ए350 का पहला लुक जारी कर दिया है। एयर इंडिया ने एक्स हैंडल से विमान की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, ‘यहां टूल्ज में पेंट की शॉप पर हमारी नई पोशाक (न्यू लिवरी) में राजसी ए350 का पहला लुक है। हमारे विमान ए350 विंटर सीजन में घर आने शुरू हो जाएंगे।’

फ्रांस के टूल्ज में एयर इंडिया की वर्कशॉप की पेंट शॉप में लेटैस्ट तस्वीरें ली गई। ए350 इस सर्दी में आना शुरू हो जाएंगे। अगस्त में, टाटा संस के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया ने अपने अपडेटेड लोगो और लिवरी का खुलासा किया, जो दिसंबर 2023 में बिल्कुल नए ए350 विमान की डिलीवरी के साथ मेल खाएगा। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान, एयरलाइन ने बताया कि उसका नया लोगो, जिसे द विस्टा कहा जाता है, यह एक सुनहरी खिड़की के फ्रेम के शीर्ष से प्रेरणा लेता है, जो असीमित अवसरों, दूरदर्शी सोच और भविष्य के लिए एयरलाइन की मुखर और आशावादी दृष्टि का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें: ‘गोमांस साबित हुए बिना वाहन जब्त करना गलत’, इलाहाबाद HC ने यूपी सरकार पर 2 लाख का जुर्माना लगाया

Exit mobile version