Site icon Dainik Savera Times

Air India ने लिया बड़ा फैसला, इस वजह से की तेल अवीव की सभी उड़ानें रद्द, ऐसे मिलेगा रिफंड

नई दिल्ली: भारतीय कमर्शियल एयरलाइन एयर इंडिया ने आज मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालातों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। आपको बता दें कि, एयर इंडिया ने आज की तेल अवीव की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस घोषणा की जानकारी विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर भी दी है।

वहीं, इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि तेल अवीव से आने-जाने वाली हमारी उड़ानों का निर्धारित संचालन तत्काल प्रभाव से अगले नोटिस तक निलंबित कर दिया गया है। हमारी और से लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। इसी के साथ ही कंपनी तेल अवीव से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को पूरा रिफंड दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए, 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल कर सकतें है।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

Exit mobile version