Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Airtel 5G Plus सेवाएं अब उत्तर प्रदेश के सात शहरों में उपलब्ध

January 17, 2023

Airtel 5G Plus सेवाएं अब उत्तर प्रदेश के सात शहरों में उपलब्ध

लखनऊ: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की। लखनऊ और वाराणसी में एयरटेल की 5जी सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं। भारती एयरटेल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सोवन मुखर्जी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि नेटवर्क विस्तार के साथ एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों को उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का इस्तेमाल तब तक कर सकते हैं, जब तक कि इसकी पहुंच अधिक व्यापक न हो जाएं।

उन्होंने बताया कि एयरटेल 5जी सेवाएं इस समय आगरा में कमला नगर, अर्जुन नगर, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, दयाल बाग, डिफेंस स्टेट कॉलोनी, राजपुर रोड, ग्वालियर रोड, ईदगाह कॉलोनी, लोहा मंडी, मोती बाग, पुष्पांजलि विहार, संजय प्लेस, शाहगंज और ताजगंज में उपलब्ध हैं। इसी तरह मेरठ में बागपत रोड, गांधी आश्रम, गंगा नगर, इंद्रापुरम, जाग्रति विहार, माधवपुरम, मोदीपुरम, पल्लवपुरम, घंटाघर, शास्त्री नगर, तेजगढ़ी चौक और बेगमबाग में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं। गोरखपुर में अजय नगर, रसूलपुर, नंदा नगर, घंटाघर, हजारीपुर, आजाद नगर, मैत्रीपुरम, शाहपुर, पादरी बाजार और हर्रेया में ये सेवाएं उपलब्ध हैं।

कानपुर में रावतपुर, जाजमऊ, बर्रा, आवास विकास तीन, कल्याणपुर, कृष्णा नगर, नेहरू नगर, नौबस्ता, तिलक नगर और पनकी में 5जी प्लस नेटवर्क का लाभ उठाया जा सकता है। प्रयागराज में कर्नलगंज, कमलानगर, नैनी, जॉनसनगंज, बेनीगंज, प्रयागराज रेलवे स्टेशन, बमरौली, झालवा, सलोरी, झूसी और फाफामऊ में 5जी नेटवर्क को चालू कर दिया गया है।एयरटेल आने वाले समय में पूरे राज्य में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।मुखर्जी ने कहा, ”मैं आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में एयरटेल 5जी प्लस की शुरुआत की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। इन पांच शहरों में एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी गति से 20-30 गुना अधिक गति के साथ एक अत्यधिक तेज नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।”

ये भी पढ़ें: रासायनिक खाद के प्रयोग से जहरीली हो रही धरती : ठाकुर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें