Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Airtel ने 5G network पर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मध्यम-बैंड स्पेक्ट्रम में शुरू किया ‘बदलाव’

July 29, 2024

Airtel ने 5G network पर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मध्यम-बैंड स्पेक्ट्रम में शुरू किया ‘बदलाव’

नयी दिल्ली: दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने 5जी की मांग में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर अपने मध्यम बैंड के स्पेक्ट्रम का पुर्नआवंटन शुरू कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘डेटा की मांग बढ़ने के साथ ही एयरटेल अपने ग्राहकों को शानदार 5जी अनुभव प्रदान करने के लिए अपने मौजूदा स्पेक्ट्रम में बदलाव (रिफार्मिंग) कर रही है।’’

बयान के अनुसार,‘अधिक ग्राहकों के 5जी नेटवर्क अपनाने से एयरटेल देशभर में अपने 1800, 2100, 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड पर 5जी सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपने मध्यम-बैंड स्पेक्ट्रम को फिर से तैयार कर रही है।’’भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) रणदीप सेखों ने कहा,‘‘जैसे कि अधिक से अधिक ग्राहक हमारी 5जी सेवाओं को अपना रहे हैं, हम अपने मध्यम-बैंड स्पेक्ट्रम को फिर से तैयार कर रहे हैं।

इसका इस्तेमाल 4जी सेवाओं के लिए किया जा रहा था। इसके साथ ही हम स्टैंडअलोन प्रौद्योगिकी पेश करने को भी तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसका मतलब यह होगा कि एयरटेल भारत में पहला ऐसा नेटवर्क होगा जो ‘स्टैंडअलोन’ और ‘नॉन -स्टैंडअलोन’ दोनों मोड पर चलेगा, जिससे हमें बाजार में सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने में मदद मिलेगी।’’

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें