Site icon Dainik Savera Times

एयरटेल बिजनेस की स्‍मार्ट मीटर के लिये इंटेलिस्‍मार्ट के साथ साझेदारी

नयी दिल्ली: दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने आज इंटेलिस्‍मार्ट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इंटेलिस्‍मार्ट एक अग्रणी स्‍मार्ट मीटरिंग एवं डिजिटल समाधान प्रदाता है और इस साझेदारी के तहत 2 करोड़ स्‍मार्ट मीटरों को पावर-अप किया जाएगा। यह देश में स्‍मार्ट मीटरिंग के क्षेत्र में इस तरह की सबसे बड़ी डील है। यह विभिन्‍न सेक्‍टरों में एयरटेल के तेजी से बढ़ रहे आईओटी डिप्‍लॉयमेंट के लिये महत्‍वपूर्ण योगदान देगी।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

Exit mobile version