Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Airtel ने Himachal Pradesh के इन शहरों में 5G Plus सेवाएं की शुरू

February 11, 2023

Airtel ने Himachal Pradesh के इन शहरों में 5G Plus सेवाएं की शुरू

धर्मशाला/मंडी : भारत की अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल ने आज धर्मशाला, मंडी और बद्दी में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं के शुरू करने की घोषणा की हैं। एयरटेल 5जी प्लस की सेवाएं शिमला में पहले से उपलब्ध हैं। 5जी- सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं जब तक कि रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाएं। एयरटेल 5जी सेवाएं वर्तमान में इन शहरों में निम्न स्थानों पर उपलब्ध हैं-

धर्मशाला- कोटवारी बाजार, नड्डी, शीला चौक, दारी, मैक्लोडगंज, योल छावनी, सिद्धबाड़ी

मंडी– इंदिरा मार्केट, बस स्टैंड, समखेटर, पुरानी मंडी, भ्यूली

बद्दी– साईं रोड, अमरावती कॉम्प्लेक्स, वर्धमान कॉलोनी, संधोली, बिड़ला टेक्सटाइल, सिप्ल, भुड बैरियर

कंपनी आने वाले समय में इन शहरों में कई अन्य स्थानों पर अपनी सेवाएं उपलब्ध कराकर अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी। पुष्पिंदर सिंह गुजराल, सीईओ, भारती एयरटेल, अपर नार्थ ने कहा, मैं शिमला के बाद अब धर्मशाला,मंडी और बद्दी में एयरटेल 5जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। इन चारों शहरों में एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक तक की गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

हम पूरे शहर में इसका विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं जो हमारे ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा। सम्पूर्ण एयरटेल सर्विस पोर्टफोलियो को एयरटेल 5जी प्लस का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और अन्य गतिविधियों के लिए अविश्वसनीय रूप से तेज एक्सेस सक्षम करेगा। इस लॉन्च के परिणामस्वरूप, एयरटेल 5जी प्लस भारत में मोबिलिटी, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैरिंग, हेल्थकेयर, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

बीते एक वर्ष में विभिन्न प्रकार के उन बेहद असरकारक उपयोग के मामलों में एयरटेल ने 5जी की अपनी क्षमता प्रदर्शित की है, जो हमारे व्यक्तिगत जीवन और बिजनेस करने के तरीके दोनों को बदल देंगे।हैदराबाद में भारत के पहले लाइव 5जी नेटवर्क से लेकर बेंगलुरू में बॉश फैसिलिटी में भारत के पहले निजी 5जी नेटवर्क तक चाकन मैन्युफैरिंग फैसिलिटी बनाने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ साङोदारी, भारत की पहली 5जी इनेबल्ड ऑटो मैन्युफैरिंग यूनिट, हर जगह एयरटेल 5जी इनोवेशन के मामले में आगे रहा है।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौत, लाखों का सामान जलकर राख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें