Site icon Dainik Savera Times

Ajmera Realty & Infra की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बिक्री बुकिंग 7% बढ़ी

मुंबई: रियल एस्टेट कंपनी अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया लिमिटेड की अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में बिक्री बुकिंग सात प्रतिशत बढक़र 270 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी की अक्टूबर-दिसंबर 2023 में बिक्री बुकिंग 253 करोड़ रुपये रही थी। रियल एस्टेट कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-दिसंबर में कंपनी की बिक्री बुकिंग 14 प्रतिशत बढक़र 830 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के यह 730 करोड़ रुपये रही थी।

अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया लिमिटेड के निदेशक धवल अजमेरा ने कहा कि कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में स्थिर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा,‘‘शुरू किए गए खंड ‘वेलोसिटी’ ने नौ महीने की अवधि में हमारी बिक्री में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया, जो बाजार की अपेक्षाओं के साथ तालमेल बैठाने की हमारी क्षमता को दर्शाता है। धवल अजमेरा ने साथ ही कहा कि कंपनी आगामी तिमाही में नई परियोजनाएं शुरू करने को लेकर आशावादी है।

ये भी पढ़ें: रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… पंजाब के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

Exit mobile version