Site icon Dainik Savera Times

अमरीका, कोरिया ने लैपटॉप व कम्प्यूटर पर आयात अंकुश लगाने के भारत के फैसले पर जताई चिंता

 

नई दिल्ली : विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की बैठक में अमरीका, चीन, कोरिया और चीनी ताइपे ने लैपटॉप तथा कम्प्यूटर पर आयात संबंधी अंकुश लगाने के भारत के फैसले पर चिंता जाहिर की है। डब्ल्यूटीओ की बाजार पहुंच समिति की बैठक में ये चिंता जाहिर की गई। इसकी अध्यक्षता 16 अक्तूबर को जिनेवा के पराग्वे में रेनाटा क्रिसाल्डो ने की थी।

जेनेवा स्थित एक अधिकारी ने बताया कि अमरीका ने कहा कि इस फैसले के लागू होने के बाद इन उत्पादों के व्यापार पर असर पड़ेगा, जिसमें भारत में अमरीकी निर्यात भी शामिल है। अमरीका ने कहा कि यह फैसला निर्यातकों और ‘डाऊनस्ट्रीम’ उपयोगकर्त्ताओं के लिए अनिश्चितता उत्पन्न कर रहा है। सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट व अन्य पीसी उत्पादों के आयात के लिए लाइसैंस को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है।

यह कदम विदेशी उपकरणों में हार्डवेयर में सुरक्षा संबंधी खामियां होने के अलावा घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से भी उठाया गया है। इन वस्तुओं के आयात के लिए एक नवंबर से विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) से लाइसैंस/अनुमति लेनी होगी।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

Exit mobile version