Site icon Dainik Savera Times

Apollo Hospital ने 102 करोड़ रुपये में कोलकाता क्षेत्र में आंशिक रूप से निर्मित चिकित्सकीय सुविधा का किया अधिग्रहण 

कोलकाता: अपोलो अस्पताल ने पूर्वी क्षेत्र में अपनी स्वास्थ्य देखभाल क्षमता का विस्तार करने के लिए पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में 325 बिस्तर के आंशिक रूप से निर्मित अस्पताल का अधिग्रहण किया है। अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स लिमिटेड ने फ्यूचर ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का 102 करोड़ रुपये के नकद सौदे में अधिग्रहण किया।
अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली असूचीबद्ध अनुषंगी कंपनी है। अपोलो अस्पताल की प्रबंध निदेशक सुनीता रेड्डी ने कहा कि यह देशभर में योजनाबद्ध क्षमता विस्तार का हिस्सा है और इससे क्षेत्र में और भी अधिक लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। अपोलो का यह कोलकाता क्षेत्र में दूसरा और पूर्वी क्षेत्र में पांचवां अस्पताल होगा।
ये भी पढ़ें: पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Exit mobile version