Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apple ने भारत में मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल की : CEO Tim Cook

May 3, 2024

Apple ने भारत में मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल की : CEO Tim Cook

 

नई दिल्ली: एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने भारत में मजबूत दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की है और मार्च तिमाही में नया राजस्व रिकॉर्ड बनाया है। कुक ने कहा कि भारतीय बाजार पर ‘‘मुख्य तौर पर ध्यान’’ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एप्पल, डेवलपर से लेकर बाजार तथा परिचालन तक पूरे परिवेश तंत्र पर काम कर रहा है और वह वृद्धि आंकड़ों से ‘‘बेहद खुश’’ है।

उन्होंने टेक कंपनी की दूसरी तिमाही की आय में भारत के योगदान पर कहा, ‘‘ हमने (भारत में) मजबूत दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की। हम इससे बेहद खुश हैं। यह हमारे लिए मार्च तिमाही का नया राजस्व रिकॉर्ड है। जैसा कि आप जानते हैं, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है..मैं इसे एक अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार के रूप में देखता हूं और यह हम मुख्य तौर पर इस पर ध्यान दे रहे हैं।’

क्यूर्पिटनो स्थित आईफोन निर्माता ने एक दर्जन से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किए हैं। इनमें मार्च तिमाही के भारत, लैटिन अमेरिका और पश्चिम एशिया के साथ-साथ कनाडा, स्पेन और तुर्किये में दर्ज रिकॉर्ड राजस्व शामिल हैं। एप्पल के भारतीय प्रदर्शन पर कुक ने कहा कि कंपनी के परिचालन संबंधी कार्य और विभिन्न पहलों के साथ-साथ बाजार में प्रवेश की योजना जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने पिछले वर्ष कुछ स्टोर खोले हैं और हमें वहां अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं।’ मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए एप्पल ने कहा कि उसने तिमाही में 90.8 अरब अमरीकी डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत कम है। एप्पल एक अक्टूबर से 28 सितंबर तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करता है।

ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर अमेरिका को भेजा शांति वार्ता प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप बोले- स्वीकार करना संभव नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें