Site icon Dainik Savera Times

Apple कंपनी दे रही भारत के युवाओं को नौकरी का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली: अमेरिका की एप्पल कंपनी की कई देशों में ब्रांचें हैं। लोगों में इसके सभी डिवाइस को लेकर काफी क्रेज़ देखने को मिलता है। देश के हर दूसरे इंसान के पास आईफोन है। आपको बता दें कि, भारत में एप्पल कंपनी ने काफी ग्रोथ की है। जिसके लिए इस वर्ष भारत के करीब 6 लाख लोगों को एप्पल कंपनी में नौकरी का मौका दिया जाएगा।

इसी के साथ ही एप्पल के साथ पार्टनरशिप करनेवाली कंपनियों में भी नौकरियां दी जाएगी। जिसमें महिलाओं की हिस्सदारी सबसे ज्यादा होगी। एप्पल ने बिक्री के अब भारत को चुना है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक, फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन ने करीब 80,872 नौकरियां निर्माण की हैं। विस्ट्रॉन अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बन गई है।

इसके साथ ही एप्पल कंपनी को सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा ग्रुप, सैलकॉम्प, मदरसन, फॉक्सलिंक, सनवोडा, एटीएल और जेबिल ने भी 84 हजार से ज्यादा नौकरियां दी हैं। जानकारी के मुताबिक़ सीधे एप्पल कंपनी के साथ काम करने का मौका 2 लाख युवाओं को मिलेगा। जिसमें से 70 प्रतिशत महिलाएं रहेगी। ये नौकरियां इस साल में ही दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

Exit mobile version