नई दिल्ली: टेक दिग्गज Apple में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। बता दें कि ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने अगले CEO को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मौजूदा CEO Tim Cook अगले साल अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि ऐपल की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple के सीनियर वाइस प्रेज़िडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) John Ternus को CEO पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। कई इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और ऐपल के करीबियों का कहना है कि टर्नस कंपनी के तकनीकी और प्रोडक्ट लीडरशिप में अहम भूमिका निभा चुके हैं, इसलिए उन्हें अगला CEO बनाया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि Apple अगले साल की शुरुआत में नए CEO की घोषणा कर सकता है।
Tim Cook का Apple के साथ सफर
टिम कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स के पद छोड़ने के बाद Apple की कमान संभाली थी। इससे पहले 1998 में वे कंपनी से जुड़े थे, जब Apple आर्थिक मुश्किलों और प्रोडक्ट चुनौतियों से जूझ रहा था। जॉब्स ने कुक को ऑपरेशन्स को नई दिशा देने के लिए नियुक्त किया था।
2005 से 2011 तक COO रहते हुए कुक ने iPod, MacBook, iPhone और iPad जैसे प्रोडक्ट्स की सप्लाई चेन को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाया। माना जाता है कि तेज़, कुशल और कम लागत वाली सप्लाई स्ट्रैटेजी के कारण Apple बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट लॉन्च करने में सक्षम हुआ।
ये भी पढ़ें: जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान में तेजी, यात्रियों से की गई अपील
CEO बनने के बाद कुक की उपलब्धियां
स्टीव जॉब्स की तबीयत खराब रहने पर टिम कुक ने कई बार अंतरिम CEO की भूमिका निभाई। अंततः 24 अगस्त 2011 को वे Apple के आधिकारिक CEO बने। उनके नेतृत्व में कंपनी ने:
Apple Watch, AirPods जैसे सफल प्रोडक्ट लॉन्च किए
M1, M2, M3 सिलिकॉन चिप्स विकसित किए
Apple Vision Pro जैसे उन्नत AR/VR डिवाइस लाए
Apple को 3 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन तक पहुंचाने वाली पहली कंपनी बनाया
iCloud, Apple Music, Apple TV+, App Store जैसी सर्विसेज़ को वैश्विक स्तर पर विस्तार दिया। लगभग 14 साल तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद अब कुक के रिटायरमेंट की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़ें- जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर के घर पर फायरिंग के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

