Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

IIFL फाइनैंस पर सोने के बदले कर्ज की मंजूरी, वितरण पर लगी रोक, RBI ने जारी किए निर्देश

March 5, 2024

IIFL फाइनैंस पर सोने के बदले कर्ज की मंजूरी, वितरण पर लगी रोक, RBI ने जारी किए निर्देश

 

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आईआईएफएल फाइनैंस लिमिटेड पर सोने के बदले कर्ज की मंजूरी या वितरण पर सोमवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। सोना गिरवी रखकर कर्ज देने के मामले में कुछ चिंताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

हालांकि, आरबीआई ने एक बयान में कहा कि आईआईएफएल फाइनैंस सामान्य संग्रह और वसूली प्रक्रियाओं के माध्यम से अपने मौजूदा स्वर्ण ऋण कारोबार को जारी रख सकता है। बयान के मुताबिक, आरबीआई ने आईआईएफएल फाइनैंस लि. को निर्देश दिया है कि वह तत्काल प्रभाव से स्वर्ण कर्ज को मंजूरी देने या वितरित करने या अपने किसी भी गोल्ड लोन को असाइन/प्रतिभूतिकरण या बिक्री करना करना बंद करे।

आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च, 2023 तक आईआईएफएल की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में कंपनी का निरीक्षण किया गया था। केंद्रीय बैंक ने कहा, कंपनी के स्वर्ण ऋण पोर्टफोलियो में निगरानी स्तर पर कुछ चिंताएं पाई गई। इनमें कर्ज की मंजूरी के समय और चूक पर नीलामी के समय सोने की शुद्धता और शुद्ध वजन की जांच और सत्यापन के मामले में खामियां शामिल हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि नियामकीय उल्लंघन होने के अलावा ये गतिविधियां ग्राहकों के हितों को भी प्रभावित करती हैं।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में BJP की जीत का दावा, अमित शाह बोले- हर वोट बदलाव की नींव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें